By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग का रखा ध्यान – कंगना रनौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग का रखा ध्यान – कंगना रनौत
himachalpolitical

भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग का रखा ध्यान – कंगना रनौत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/14 at 10:56 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का कहना है कि 4 जून को जहां देश में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे वहीं प्रदेश में जयराम ठाकुर भी फिर से मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे।यह बात उन्होंने आज पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के बालीचौकी में डा. भीम राव अम्बेदकर जयंती पर आयोजित सराज मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले बालीचौकी पहुंचने पर कंगना रनौत का जोरदार स्वागत हुआ और उन्होंने यहां पर रोड शो भी किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि जिनसे अपनी सरकार नहीं संभाली जा रही वो प्रदेश को भला कैसे संभाल पाएंगे। कांग्रेस की कुनीति वाली सरकार ने पूरे हिमाचल प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रख दिया है।अब इस सरकार को हटाने की जरूरत है।उन्होंने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने को कहा कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करके केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार को लाने में अपना योगदान देंगे।कंगना रनौत ने भाजपा की तरफ से जारी किए घोषणा पत्र पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी बुजुर्गों के लिए पांच लाख तक का निशुल्क उपचार देने का जो प्रावधान किया है वो अपने आप में अनुकरणीय पहल है। महिलाओं के लिए जो बातें घोषणा पत्र में कही गई हैं उससे नारी शक्ति को आगे बढ़ने में बल मिलेगा।अम्बेदकर जंयती पर बोलते हुए कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महापुरूषों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया लेकिन भाजपा ने हमेशा ही इन महापुरूषों का दिल से मान-सम्मान किया है। संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेदकर को कांग्रेस आज भी वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है। डा.अम्बेदकर के अलावा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी अगर सही मायनों में सम्मान दिया है तो वह सिर्फ भाजपा ने ही दिया है।

BJP का घोषणा पत्र ..पक्की गारंटी है-जयराम

इस मौके पर पूर्व सीम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बेहतरीन घोषणा पत्र जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी।उन्होंने कहा कि जो घोषणा पत्र जारी किया गया है वो पक्की गारंटी है। क्योंकि देश जानता है कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की पक्की गारंटी होता है। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मोदी ने देश को 2029 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनाने का वादा किया है।

TAGGED: Mandi saraj BJP road show
Chandrika April 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुधीर शर्मा बोले..बिजली बोर्ड की अनुमति के बिना बना दी एनर्जी मैनेजमेंट कम्पनी…CM पर लगाए आरोप
Next Article संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल बोले उनके जीवन से सभी को सीख लेने की जरूरत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?