अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में मनाया जाने वाला राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार कुछ अलग और खास होगा। इस बार होली उत्सव के दौरान पहली बार सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। 5 मार्च से 8 मार्च तक यह होली उत्सव मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया हैं।
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि होली उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा हैं। प्रशासन की ओर से स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियों की तैयारियों के अलावा सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भी कलाकारों के चयन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि इस बार पहली बार होली उत्सव के साथ सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे राष्ट्र से 26 राज्यों की विभिन्न क्राफ्ट के अलावा उनकी संस्कृति को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही हिमाचल की भी लोकल गतिविधियों व स्वयं सहायता समूहों के सामान की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी।
