संजु चौधरी, शिमला(TSN): प्रदेश सरकार आम जनता के हित के कार्यों के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैंम सरकार लगातार ऐसे ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जिससे आम लोगों को फायदा हो रहा हैं। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश क्षेत्र राज्य सचिवालय में कोटखाई के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात के दौरान कही।
यह प्रतिनिधिमंडल कोटखाई हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए सचिवालय पहुंचा था। इस दौरान रोहित ठाकुर ने कहा कहा कि प्रदेश के 36 ब्लॉकों में जल्द से जल्द स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।
जल्द भरे जाएंगे टीजीटी के 900 पद
शिक्षा मंत्री ने टीजीटी के 900 पद भरे जाने को लेकर जारी हुई नोटिफिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द इन पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही 2 हजार 521 रिक्त पदों पर बैच वाइज भर्ती की जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग में 6 हजार पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया चल रही हैं।
भाजपा के सासंद नहीं कर रहे हिमाचल के लिए विशेष पैकेज की मांग
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान पर भी पल+टवार भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बयान देने के बजाए केंद्र से हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7 में से 6 सांसद भाजपा के हैं, लेकिन कोई विशेष पैकेज की मांग नहीं कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के ही संसाधनों से 4 हजार 500 करोड़ की मदद हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों को दी हैं। उन्होंने कहा कि संभव है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब सरकार हिमाचल की मदद करे, लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से प्रभावितों की मदद कर रही हैं।
