By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 2015 में लगाए निराधार आरोपों पर खेद प्रकट करने समीरपुर पहुंचे जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल से की मुलाकात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 2015 में लगाए निराधार आरोपों पर खेद प्रकट करने समीरपुर पहुंचे जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल से की मुलाकात
himachalpolitical

2015 में लगाए निराधार आरोपों पर खेद प्रकट करने समीरपुर पहुंचे जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल से की मुलाकात

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/11 at 3:32 PM
Share
ब्यूरो,हमीरपुर(TSN): कांग्रेस के बड़े नेता जयराम रमेश ने समीरपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। उनकी मुलाकात के पीछे की वजह 2015 कि उस पत्रकार वार्ता से जुड़ी है जो कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 2 अगस्त 2015 को दिल्ली में की थी। अपनी इस पत्रकार वार्ता में जयराम रमेश ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल एवं उनके सुपुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के ऊपर निराधार आरोप लगाए थे।
इन आरोपों के खिलाफ पूर्व सीएम धूमल ने शिमला हाईकोर्ट में जय राम रमेश के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए एक करोड़ का दावा किया था। अदालत में जवाब देते हुए जयराम रमेश ने यह तो मान लिया था कि उन्होंने ऐसी पत्रकार वार्ता की हैं, पर वह पेशी पर हाजिर नहीं हुए।  मुकदमे की पेशी पर गैर हाजिर रहने के कारण उन्हें 5 हज़ार का जुर्माना भी अदालत की ओर से लगाया गया था। इसके बाद जब जयराम रमेश कोर्ट में पेश हुए तो उन्होंने न्यायाधीश से आग्रह किया था कि वह स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मुलाकात कर इस विषय पर बात करेंगे।
वहीं अब जब कांग्रेस नेता हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मिलने पहुंचे तो इस मुलाकात की कड़ियां इसी प्रेसवार्ता के मामले से जोड़ी जा रही हैं। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर इस मुद्दे पर बात की हैं। जयराम रमेश ने लिखित रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से 2015 में की गई उस पत्रकार वार्ता में लगाए झूठे और निराधार आरोपों के ऊपर खेद प्रकट किया है और यह कहा है कि उन्होंने जो आरोप लगाए थे वह उन्हें वापस लेते हैं उन्हें गलत जानकारी उपलब्ध करवाई गई उन्हें गलत तथ्य बताए गए जिस कारण ऐसा हुआ।
बताया यह भी जा रहा हैं कि जयराम रमेश ने यह भी लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ है और वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खेद है उन्होंने ऐसा किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने जय राम रमेश को कहा है कि अगर वह अपनी ओर से की गई गलती पर बुरा महसूस कर रहे हैं ओर खेद प्रकट करते हैं तो वह इस केस को आगे नहीं चलाएंगे।
TAGGED: allegations, hamirpur, Jairam Ramesh, Professor Dhumal, regret, Sameerpur
admin October 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article त्यौहारी सीजन के लिए अलर्ट हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग…दुकानों में छापेमारी में की शुरू
Next Article जनहित के लिए प्रतिबद्धता से काम करते हुए ऐतिहासिक फ़ैसले ले रही सुक्खू सरकार: रोहित ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?