भावना शर्मा, शिमला: प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से शुक्रवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में ओल्ड पेंशन बहाल कर दी हैं। कांग्रेस सरकार की ओर से ओल्ड पेंशन बहाल करने पर कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता मनमोहम कटोच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ओर सभी मंत्रियों का आभार जताया हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया हैं।
उन्होंने कहा है कि पांच साल बीजेपी ने कर्मचारियों का शोषण किया ओर इस शोषण का अंत कांग्रेस की सरकार बनते ही कर दिया गया हैं। हिमाचल के कर्मचारी हो या माता-बहने कांग्रेस ने उनके लिए अभूतपूर्व फैसला लिया हैं। भाजपा ने कर्मचारियों को पांच साल ठगा ओर ये फैसला कर्मचारी हित में लिया गया बड़ा फैसला साबित होगा।
सुखविंदर सिंह सूक्खु सरकार आने वाले दिनों में हिमाचल की जनता की भावना को जानते हुए सशक्त ओर ठोस निर्णय लेने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर ओल्ड पेंशन लागू कर कर्मचारियों को जहां तोहफा दिया हैं,वहीं महिलाओं को 15 सौ रुपए देने के लिए सरकार ने सब कमेटी का गठन किया हैं ओर जल्द ही महिलाओं को 15 सौ रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी जो एक लाख रोजगार देने का वादा कांग्रेस ने किया है उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने केवल प्रदेश को कर्ज में डुबोने के अलावा कोई काम नहीं किया हैं। प्रदेश में लोगो ओर कर्मचारियों को ठंगने का काम किया गया हैं और जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया और अब सुखविंदर सिंह सूक्खु की सरकार को प्रदेश की कमान सौंपी हैं। कांग्रेस सरकार ने जनता से जो भी वादे किए हैं वह सभी वादे सरकार पूरा करेगी।
