By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुक्खू सरकार ने आपदा में जश्न मनाकर जनता के जख्मों पर छिड़का नमक…12 महीने में लिए 12 जनविरोधी निर्णय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुक्खू सरकार ने आपदा में जश्न मनाकर जनता के जख्मों पर छिड़का नमक…12 महीने में लिए 12 जनविरोधी निर्णय
himachalpolitical

सुक्खू सरकार ने आपदा में जश्न मनाकर जनता के जख्मों पर छिड़का नमक…12 महीने में लिए 12 जनविरोधी निर्णय

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/13 at 4:50 PM
Share

शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)- एक साल के जश्न को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी हुई है। आक्रोश दिवस मनाने के बाद अब बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी और विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार पर जुबानी ह+मला बोला है। कहा है कि सरकार ने 12 महीने में 12 जनविरोधी निर्णय लिए,उसके बाद जश्न मनाकर आपदा में लोगों को मिले जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

आर्थिक तंगी का रोना केवल जनता के लिए, मित्रों पर खर्चे करोड़ो

रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जनता हिमाचल प्रदेश में एक साल से पंद्रह सौ रुपए का इंतजार कर रही है। कर्मचारी डीए का इंतजार कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने साल में एक भी जनहित का निर्णय नही लिया बल्कि इसके विपरित, संस्थान बंद किए गए, पेट्रोल पर वैट बढ़ाया, बिजली महंगी हुई, बिजली महंगी होने से उद्योग का पलायन किया। आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, मंदिरों में दर्शन पर टैक्स लगा दिया। प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर टैक्स बढ़ाकर, पर्यटकों का आना दूभर कर दिया। सहारा, हिमकेयर जैसी योजनों का बजट का प्रावधान नहीं किया, विधायक निधि की एक किस्त नही दी। स्टैंप ड्यूटी बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने 12 महीने में 12 जनविरोधी निर्णय लिए और अब उसका जश्न मनाया। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को राहत न मिलने की बात रखते हुए कहा कि लैंडलेश लोगों को अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। ऐसे में जश्न मनाकर संवेदनहीनता को दर्शाया है। सरकार ने जश्न के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर करोड़ो रुपए खर्च किए न तो जश्न मे लोग आए और न ही इनके नेता। रणधीर ने कहा कि सुक्खू साल भर आर्थिक तंगी का रोना रोते रहे। ऐसा था तो सीपीएस बनाने की क्या जरूरत थी जश्न पर करोड़ों रुपए खर्च करने की क्या आवश्यकता थी। बीजेपी सुक्खू सरकार की दोगली राजनीति की निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी का रोना केवल जनता के लिए है, मित्रों के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस सरकार के जनविरोधी रवईये के खिलाफ आंदोलन जारी रख कर मोदी की केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में चारो सीटें जीतेगी।

TAGGED: Shimla BJP media department in-charge and MLA Randhir Sharma
Chandrika December 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चार महीने बाद भी ठीक नहीं हुआ पंडोह डैम के पास NH… वैकल्पिक मार्ग पर लग रहा है जाम
Next Article किशनपुर सरसा नदी से निकलने वाली राज कुहल ने सीवरेज के गंदे नाले का रूप किया धारण… ग्रामीण परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?