By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/10/14 at 8:02 PM
Share

मंडी,14 अक्टूबर(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस ईवीएम से इस बार चुनकर आए हैं। उनकी पार्टी के 40 विधायक चुनकर आए हैं। जिसके कारण वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उसी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। अपने आकाओं को खुश करने के लिए वह बेहद गैर जिम्मेदराना और अलोकतांत्रिक बयान दे रहे हैं। एक चुने हुए मुख्यमंत्री के लिए इससे शर्मनाक बयान नहीं हो सकता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लोकतंत्र, जनादेश और जनमत का अपमान कर रहे हैं।इसके पहले भी वह तीन बार इस ईवीएम मशीन द्वारा चुनकर विधानसभा पहुंचे।उनके सुर में और मिलने वाले उनके अन्य सहयोगी भी इसी ईवीएम मशीन से जनमत पाकर कई बार विधानसभा में पहुंचे और एक माननीय के रूप में विभिन्न वैधानिक पदों को सुशोभित किया। उसके बाद भी सिर्फ अपने आला कमान को खुश रखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना शर्मनाक, औचित्यहीन और गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस का सफेद झूठ बोलना जनहित से अलग पार्टी हित और अपने नेताओं के हित को ध्यान में रखकर काम करना है। कांग्रेस की हार का करण देश भर में कांग्रेस की राज्य सरकारों का प्रदर्शन है, जो जनहित और प्रदेश हित के बजाय खुद और खुद से जुड़े हुए लोगों का हिट करने का काम करती है। कांग्रेस की हार का कारण हिमाचल में दी गई झूठी गारंटियां हैं। जिसके कारण हरियाणा के लोग सतर्क हुए और कांग्रेस की ठगी की योजना कामयाब नहीं होने पाई।

मुख्यमंत्री की गणित और प्रशासन पर पकड़ दोनों कमजोर

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक हिमाचल प्रदेश से लेकर देश भर के लोगों ने कायदे से देख लिया है कि किसका गणित कमजोर है और किसका मजबूत।कांग्रेस के 40 और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री राज्यसभा चुनाव में 25 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी से नहीं जीत पाए।भाजपा के पहले 2 साल के कार्यकाल में पूर्व सरकार द्वारा लिए गए 3500 करोड़ के लोन का भुगतान करने वाली सरकार को खराब बताकर 24000 करोड़ लोन लेने वाली सरकार को अच्छा बताकर, कॉविड जैसी महामारी के बाद भी समय से वेतन और पेंशन देने वाली सरकार को बेकार और दो-दो महीने पेंशन और वेतन रोकने वाली सरकार को अच्छा बात कर मुख्यमंत्री गणित का भी अपमान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का ही गणित और प्रशासन पर पकड़ कमजोर है। इस बार के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री को गणित, राजनीति और सफेद झूठ का सही-सही मतलब समझा देंगे।

जंजैहली के निर्माणाधीन बस अड्डे का जयराम ठाकुर ने किया निरीक्षण

सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए जयराम ठाकुर ने जंजैहली के निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि 5 करोड रुपए की लागत से बन रहे बस अड्डे का शिलान्यास उनके मुख्यमंत्री रहते किया गया था।निर्माण के लिए बजट का प्रावधान भी पूर्व सरकार द्वारा ही किया गया था लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता के चलते बस अड्डे के निर्माण कार्य में विलंब हुआ।उन्होंने सरकार से बस अड्डे का संचालन अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika October 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा विधायक का दावा केंद्र सरकार ने सुक्खू सरकार को पहले से अधिक दी सहायता
Next Article प्रदेश भर की आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?