By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बेलगाम वाहनों चालकों के खिलाफ सड़कों पर उतरा सुंदरनगर प्रशासन और पुलिस..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बेलगाम वाहनों चालकों के खिलाफ सड़कों पर उतरा सुंदरनगर प्रशासन और पुलिस..
himachalNews

बेलगाम वाहनों चालकों के खिलाफ सड़कों पर उतरा सुंदरनगर प्रशासन और पुलिस..

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/02 at 8:11 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं के मामलों ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसको लेकर अब प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान के माध्यम से मोटर व्हीकल कानूनों की उलंघना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल लाई जा रही है। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर सुंदरनगर प्रशासन और पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम सुंदरनगर गिरीश सुमरा, पुलिस थाना टीम,ट्रैफिक पुलिस और हाईवे पुलिस ने वाहनों के चालान काटे गए।

अवैध खनन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने काटे चालान

वहीं प्रशासन और पुलिस द्वारा अवैध खनन को लेकर भी टिप्पर और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को मोटर व्हीकल कानूनों को लेकर भी जागरूक किया गया और नियमों के मुताबिक वाहन चलाने की अपील की गई। संयुक्त अभियान के दौरान स्कूल और अन्य बसों को भी चेक किया गया। वाहनों में ओवरलोडिंग,बिना वर्दी टैक्सी चलाना,सीट बेल्ट का उपयोग न करना सहित अन्य नियमों की उलंघना पर 20 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा अवैध खनन के तहत भी चालान काटे गए।

पुलिस थाना सुंदरनगर टीम के इंचार्ज मनोज ठाकुर ने कहा कि एसडीएम सुंदरनगर के नेतृत्व में नेशनल हाईवे- 21 चंडीगढ़ मनाली पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान वाहनों द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की उलंघना करने पर उनके चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर भी वाहनों के चालान काटे गए हैं। मनोज ठाकुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि मोटर वाहन अधिनियम के नियमों को ध्यान में रखकर वाहनों को चलाएं। इससे दुर्घटनाओं की तादाद में कमी आएगी और वाहन चालक अपनी सुरक्षा भी कर सकते हैं।

TAGGED: Mandi Sundernagar administration
Chandrika May 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बरठीं बाजार के व्यापारियों ने उपायुक्त बिलासपुर से की मुलाकात… बताई ये समस्या
Next Article 10 मई को उपमुख्यमंत्री पहुंचेंगे सलूणी,डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को देंगें करोडों की सौगात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?