बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरठीं बाजार की दुर्दशा सुधारी जाए। इसके अलावा बाजार में लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए गए डिवाईडर भी आम लोगों के साथ ही व्यापारियों के लिए परेशानी बन चुके हैं। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।
मंगलवार को बरठीं बाजार के व्यापारियों ने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक से मुलाकात की। जिसकी अगवाई प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने की। इस दौरान विवेक कुमार ने कहा कि लंबे समय से लोग परेशानी झेल रहे हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में आने वाले लोगों को भी बाजार की दुर्दशा के चलते समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं, व्यापारियों का व्यापार भी खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने बरठीं बाजार में लगे डिवाईडर का विरोध किया। वहीं, आंदोलन भी किए लेकिन पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह समस्या नहीं सुलझ पाई। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि आम जनता की समस्या को देखते हुए इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन से व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। ताकि लोगों को समस्या न झेलनी पड़े।
