By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबेहड़ के सुनील कुमार ने जीता रजत पदक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबेहड़ के सुनील कुमार ने जीता रजत पदक
himachalSports

नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबेहड़ के सुनील कुमार ने जीता रजत पदक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/21 at 4:19 PM
Share

ऊना,राकेश (TSN)-चेन्नई में आयोजित 23वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जुबेहड़ पंचायत के सुनील कुमार ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुनील की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में 17 फरवरी से शुरू हुई 4 दिवसीय 23वीं नैशनल पैरा एथलीट चैंपियनशिप में सुनील कुमार ने एफ-40 कैटेगरी जैवलिन थ्रो में 31.69 मीटर का रिकार्ड बनाकर रजत पदक जीता है.

लंढेर लंढीया गांव के निवासी 25 वर्षीय पैरा एथलीट सुनील कुमार इससे पहले राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में सबसे तेज धावक होने का खिताब जीत चुके है। वर्ष 2021 में 100 मीटर दौड़ में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टी-14 श्रेणी का गोल्ड मेडल जीता था।इसके अलावा वह भारोत्तोलन में रजत पदक और शाटपुट में कांस्य पदक जीतकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल तीन पदक अपने नाम कर चुके हैं।इसके साथ साथ महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 21वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप टी-40 ड्वार्फ केटेगरी जैवलिन थ्रो में उन्होंने कांस्य पदक जीता था और देश के टाप 10 खिलाड़ियों में अपना नाम शामिल करवाया था। खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। 3.4″ कद के सुनील कुमार वर्तमान जुबेहड़ के स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर कार्यरत हैं।सुनील ने इस उपलब्धि का श्रेय माता सुमन बाला, पिता राम पाल और कोच ललित ठाकुर को दिया है।सुनील का चयन अब मार्च महीने में दिल्ली में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हुआ है।सुनील कुमार का कहना है कि उसका लक्ष्य वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप व अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक में देश के लिए पदक हासिल करना है।

TAGGED: Una Sunil Kumar of Jabehar won silver medal
Chandrika February 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सरकार कर रही सख्त कार्रवाई
Next Article एक राष्ट्र, एक चुनाव’से मजबूत होंगे लोकतांत्रिक मूल्य, जनहित के लिए मिलेगा अधिक समय-जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?