By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में मंडियों के बंद होने का संशय… बागवान मंडियों के बाहर सेब बेचने को मजबूर-बीजेपी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में मंडियों के बंद होने का संशय… बागवान मंडियों के बाहर सेब बेचने को मजबूर-बीजेपी
himachalpolitical

प्रदेश में मंडियों के बंद होने का संशय… बागवान मंडियों के बाहर सेब बेचने को मजबूर-बीजेपी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/10 at 5:26 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – प्रदेश में सेब सीजन पीक पर है ऐसे में प्रदेश में सियासत भी गर्म है । इसी बीच भाजपा प्रवक्ता और चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलवीर वर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए प्रदेश सरकार पर बागवानों के बीच भय का माहौल उत्पन्न करने का आरोप लगाया है । बलबीर वर्मा ने प्रदेश सरकार पर दादागिरी चलाने और बगैर तैयारी के प्रदेश में वजन के हिसाब से सेब बेचने के फैसले को लागू करने की बात कही ।

भाजपा प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश के बागवानों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है और बागवान सहमा हुआ है । उन्होंने कहा की सेब के ऊपर प्रदेश सरकार प्रदेश में दादागिरी कर रही है और लोगों को धमकाने का काम कर रही है । बलबीर वर्मा ने कहा कि एक तरफ मौसम की मार से सेब मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है तो वहीं दूसरी ओर बागवान मंडियों के बाहर ही सेब बेचने को मजबूर हो गया है । उन्होंने पराला मंडी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पराला जैसी बड़ी मंडी में भी बगवानों को मंडी के बाहर सेब बेचने को मजबूर होना पड़ा है । उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि लोग सेब बेचने बाहरी राज्यों का रुख कर रहे हैं । प्रदेश की मंडियों के बंद होने का संशय बना हुआ है, जिससे बागवान भयभीत हैं । बलवीर वर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना तैयारी के बागवानों पर यह फैसला थोप दिया और यूनिवर्सल कार्टन समेत मूलभूत व्यवस्था नहीं की । बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को इस निर्णय के बारे में समझा नहीं पाई और स्थिति ये है कि प्रदेश में मंडियों के बंद होने का संशय बना हुआ है ।

TAGGED: Shimla BJP spokesperson
Chandrika August 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ओपीएस बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे विद्युत विभाग के कर्मचारी, किया विरोध प्रदर्शन
Next Article बद्दी-साईं-रामशहर सड़क नहीं झेल पाई पहली बरसात…जगह-जगह से टूटने शुरू हो गई सड़क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?