नालागढ़ : जगत सिंह – बद्दी- साईं- रामशहर 35 किलोमीटर की सड़क करोड़ों की लागत से बनाई गई लेकिन यह करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़क पहले ही बरसात नहीं झेल पाई और सड़क जगह-जगह से टूट गई और सड़क किनारे लगाए गए 100 से ज्यादा डंगे भी टूट कर बह गए। अब स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप जड़े हैं और स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस सड़क के निर्माण में ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलीभगत करके करोड़ों का घोटाला किया है ।
लोगों ने अब सरकार से संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जहां कार्रवाई की मांग उठाई है । वहीं उन्होंने गुहार भी लगाई है कि इस सड़क की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी ठेकेदारों और जो भी अधिकारी इस घोटाले में शामिल है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।बता दें कि इस मार्ग की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।इस बारे में जब कंपनी के मैनेजमेंट से बातचीत करने की कोशिश की तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया और इस बारे में जब संबंधित विभाग हिमाचल प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत करने की कोशिश की गई तो किसी ने भी मीडिया को बयान देने से साफ मना कर दिया ।
