बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – स्वारघाट पुलिस ने अप्पर एक्साइज बैरियर दबाटा के पास नाके के दौरान 310 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने शनिवार देर रात अप्पर एक्साइज बैरियर दबाटा के पास नाके के दौरान मनाली से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस नम्बर AR01P-5027 में बैठे 26 वर्षीय युवक पौरुष चौधरी गांव माकड़ी बुलंदशहर यूपी से 310 ग्राम चरस पकड़ने में सफतला हासिल की है |
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने अप्पर एक्साइज बैरियर दबाटा के पास नाका लगाया हुआ था और वाहनों की रेगुलर चेकिंग की जा रही थी । इस दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही एक वॉल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका तो बस में सवार यह युवक पुलिस को देखकर घबरा गया । जब पुलिस टीम ने इस युवक की तलाशी ली तो 310 ग्राम चरस बरामद हुई | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज आगामी कारवाई शुरू कर दी है |
