संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम के 34 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को शिमला के बचत भवन में आयोजित किया गया। यहां सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई सुबह 11 बजेसभी नवनिर्वाचित पार्षद बचत भवन पहुंचे जहां कार्यकारी उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ,उद्योग मंत्री हर्षवर्धन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कांग्रेस के सह प्रभारी तेजेंद्र पाल बिट्टू शहरी विधायक हरीश जनारथा मौजूद रहे।
इसके बाद महापौर उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया अब 12 बजे शुरू की जाएगी, जिसमें महापौर और उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करवाए जाएंगे, हालांकि फिलहाल भाजपा की ओर से महापौर और उपमहापौर का कोई भी उम्मीदवार देने की बात नहीं की गई हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से महापौर और उपमहापौर के नाम तय कर दिए गए हैं अब 12 बजे महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें नगर निगम चुनावों में इस बार कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई हैं। कांग्रेस के 34 में से 24 पार्षद जीत कर आए हैं जबकि भाजपा के 9 पार्षद और सीपीआईएम के एक पार्षद जीते हैं। कांग्रेस की ओर से महापौर और उपमहापौर का नाम तय कर दिया गया हैं। बीते दिन देर शाम तक सीएम आवास ओक ओवर में इसको लेकर बैठक हुई और सभी पार्षदों की राय जानी गई।
वहीं आज सुबह भी सीएम आवास में सभी पार्षदों को बुलाया गया थाज़ जहां पर महापौर,उपमहापौर का नाम फाइनल कर पार्षदों को बता दिया गया है और इसके लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ओर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन और हिमाचल के सह प्रभारी तेजिंदर पाल बिट्टू की ड्यूटी लगाई गई हैं। यह सभी बचत भवन में मौजूद हैं। कुछ समय बाद ही महापौर और उपमहापौर के पदों को लेकर चुनाव होंगे उपायुक्त ने दिलाई पद गोपनीयता की शपथ,12 बजे होगा महापौर उप महापौर का चुनाव होगा।
