शिमला (एकता): हिमाचल में शुष्क ठंड पड़ने से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। चार दिन बाद राजधानी में मौसम खराब होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 से 8 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 8 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
9 दिसंबर को भी मैदानी जिलों में मौसम खराब हो सकता है। वहीं कुछ क्षेत्रों में 6 दिसंबर तक धुंध पड़ने व येलो अलर्ट जारी किया गया है।
