मंडी (परी शर्मा): हिमाचल प्रदेश में जो भी कार्य हुआ है वो भाजपा सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं द्वारा दिए जा रहे इस तरह के बयान को हिमाचल के पूर्व मंत्री एंव मंडी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरो के कार्य का श्रेय लेना भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की आदत बन चुकी है। चौधरी ने कहा कि जिसने कार्य किया है उसकों ही उनका श्रेय मिलना चाहिए।
प्रकाश चौधरी ने कहा कि चार मेडिकल कॉलेज हिमाचल के लिए लाए, लेकिन जब यह कॉलेज मिले तब हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर थे और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह थे और इनके कहने पर यह चार मेडिकल कॉलेज हिमाचल को मिले थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास झूठ बोलने के सिवा कोई कार्य नही है।
कांगेेस के कार्यकाल में अप्ररूव हुए कार्यो को जयराम सरकार रद्द कर रही है और जो कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में हुए है। उनका श्रेय भाजपा सरकार ले रही है इतना ही हर कार्यक्रम में जाकर यही कह रही है कि जो भी कार्य किया है वो हमने किया है। उन्होने कहा कि जब मैं मंत्री रहा तो बल्ह में पीडब्लयूडी सब डवीजन लेकर आए लेकिन मुख्यमंत्री इसे यंहा से हटाकर मुख्यमंत्री थुूनाग ले गए। चौधरी ने कहा कि जिसने कार्य किया है उसकों ही उनका श्रेय मिलना चाहिए।
