By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुनावों से पहले ही कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी: राकेश जंबाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चुनावों से पहले ही कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी: राकेश जंबाल
himachal

चुनावों से पहले ही कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी: राकेश जंबाल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/03 at 10:46 AM
Share

मंडी (सीमा शर्मा): विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सुंदरनगर से विधायक राकेश जंबाल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि उसका कोई संगठन ही नहीं बचा है। यही कारण है कि हर कोई विधायक बनने का सपना देख अपनी ही पार्टी की जड़ें खोदने में लगा है। हालांकि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार होता है, लेकिन कांग्रेस में अजीब तरह की होड़ मच गई है। बीते दिन ही बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ बिलासपुर के कांग्रेस नेता ने ही मोर्चा खोल दिया।

पूर्व विधायक तिलक राम और जिला बिलासपुर कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने बंबर ठाकुर पर विधायक रहते भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की भी मांग की। यह हालत उस कांग्रेस की है जिसकी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि भाजपा के खिलाफ चार्जशीट लाएंगे लेकिन आलम यह है कि कांग्रेसी नेता ही एक-दूसरे के खिलाफ चार्जशीट लाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के सामने 10 गारंटियां पेश कीं और ये गारंटियां हिमाचल कांग्रेस के किसी नेता ने नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। यह दिखाता है कि कांग्रेस के पास हिमाचल में एक भी चेहरा ऐसा नहीं है जिस पर जनता भरोसा कर सके और जो खुद  को नेता समझते हैं उनमें एक दूसरे को पीछे धकेलने की होड़ मची है।

इसीलिए उसे हिमाचल के चुनावों में घोषणाएं करवाने के लिए दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री को बार-बार बुलाना पड़ रहा है। वह भी भूपेश बघेल को जो अपने राज्य में नाकाम मुख्यमंत्री कहलाते हैं। राकेश जंबाल ने कहा कि  कांग्रेस में अनुशासनहीनता की स्थिति यह है कि कोई प्रदेश अध्यक्ष तक की नहीं सुनता। प्रतिभा सिंह को बार-बार कहना पड़ रहा है कि कोई भी नेता खुद को प्रत्याशी घोषित न करे लेकिन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू और होली लॉज में मचे क्लेश का आनंद हिमाचल की जनता खूब उठा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता और सिटिंग विधायक तक पार्टी छोड़ आज भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। यह दिखाता है कि देश के अन्य राज्यों की तरह अब हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।

TAGGED: assembly elections, BJP, congress party, mandi, MLA Rakesh Jambal
admin September 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article AAP की चौथी गारंटी से खुश दिखे सोलन में कार्यकर्ता
Next Article ‘दूसरों के कार्य का श्रेय लेना BJP नेताओं की बन चुकी है आदत’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?