By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन
himachalNews

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/07 at 5:47 PM
Share
ऊना, राकेश -:टक्का जिला परिषद वार्ड का चुनाव इस बार बेहद रोचक और हाईप्रोफाइल होता नजर आ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के बेटे और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम ने बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मुकाबले को नई दिशा दे दी है। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी जसबीर बिट्टा ने भी इसी वार्ड से अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों नेताओं के साथ नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शोभित गौतम ने कहा कि यह चुनाव भाईचारे और क्षेत्र के विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शोभित ने दावा किया कि पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा ताकि हर गांव तक सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने पंचायती राज चुनावों को बदलाव की शुरुआत बताते हुए लोगों से समर्थन की अपील की।शोभित गौतम के चुनाव मैदान में उतरने से टक्का वार्ड की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि उनके पिता देशराज गौतम वर्तमान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं, ऐसे में यह मुकाबला राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी जसबीर बिट्टा ने भी नामांकन दाखिल करने के बाद जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बिट्टा ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग उन्हें लगातार मिल रहा है और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा।
TAGGED: Una Takka Zilla Parishad ward
Chandrika May 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन
Next Article कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?