By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी
himachalNews

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/07 at 6:00 PM
Share
मनमिंदर अरोड़ा,कुल्लू-:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। जिला कुल्लू में जिला परिषद चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। एसडीएम कार्यालय में विभिन्न वार्डों से प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं।
जिला परिषद वार्ड मोहल से पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर ने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में भी उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा था और उस समय प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाली महिला उम्मीदवार बनी थीं। उन्होंने बताया कि वार्ड की समस्याओं और लोगों की जरूरतों से वह भली-भांति परिचित हैं। ग्रामीणों के आग्रह और समर्थन के बाद उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में वह गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगी और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी।
वहीं जरड भुट्टी जिला परिषद वार्ड से केशव राम कुलवी ने भी समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है और वह लगातार पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। केशव राम कुलवी ने कहा कि सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।निर्वाचन विभाग के अनुसार नामांकन प्रक्रिया आगामी दिनों तक जारी रहेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिला कुल्लू में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है और विभिन्न वार्डों में प्रचार अभियान भी तेज होने लगा है।
TAGGED: Kullu Panchayat elections
Chandrika May 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन
Next Article ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?