नाहन:देवेंद्र कुमार (TSN)-समग्र शिक्षा अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें जिला के विभिन्न ब्लॉकों से छात्रों ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का आयोजन का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी व प्रिंसिपल डाईट नाहन हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि उन्हें प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान हो। उन्होंने कहा कि टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के तहत स्कूल स्तर से प्रतियोगिताएं शुरू होती है और फिर उसका आयोजन ब्लॉक स्तर ,जिला स्तर जिला स्तरीय व राज्य स्तर पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के लिए चार विषय निर्धारित किए गए जिसमें मैथमेटिक्स ,साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लैंग्वेज और पर्यावरण शामिल है।उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित हो रही टैलेंट सर्च प्रतियोगिता से चयनित छात्र राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे।
