संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रदेश में डॉक्टर एनपीए बंद करने के खिलाफ सोमवार से पेन डाउन स्ट्राइक पर जा रहे हैं, हालांकि शनिवार को सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने चिकित्सक संघ के साथ बैठक की। करीब 2 घंटे चली वार्ता विफल रही हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया, लेकिन डॉक्टरों ने एनपीए को लेकर जारी अधिसूचना को जब तक वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा एनपीए मामला सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने रखेंगे। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि सोमवार से डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे और इस दौरान कोई भी काम नहीं करेंगे, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने की बात उन्होंने कही हैं।
एचएमओए के महासचिव विकास ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता हुई हैं। उन्होंने कहा कि अधिसूचना निकली है उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इस को जल्द ही ठीक किया जाएगा, लेकिन जब तक अधिसूचना को वापस नहीं लिया जाता विरो+ध जारी रहेगा । यह स्ट्राइक सोमवार से 11 बजे तक रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मामला उठाने की बात कही हैं।
वहीं हिमाचल चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने कहा कि एनपीए डॉक्टरों के लिए काफी जरूरी हैं, जिसे सरकार ने बंद कर दिया है और अब जब तक अधिसूचना सरकार वापस नहीं लेती है तो डॉक्टर अपना विरो+ध जारी रखेंगे, लेकिन इस दौरान हम इमरजेंसी सेवाएं ओर ऑपरेशन से जुड़ी सेवाएं देंगें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं ओर लोगों की सेवा कर रहे हैं, ऐसे में डॉक्टरों का एनपीए बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार जब तक एनपीए बंद करने की अधिसूचना को वापिस नहीं लेती है तब तक डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक के साथ ही काले बिल्ले लगा कर काम करेंगे।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि डॉक्टरों के साथ आज बैठक की गई उनकी समस्याओं को सुना गया हैं। सेवा में कोई बाधा नहीं आएंगी जो सेवाएं दे रहे हैं उन पर यह एनपीए को लेकर शर्त लागू नहीं होगी जो भविष्य में डॉक्टर भर्ती होंगे उन्हें एनपीए नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाएगा और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।
