By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 50% कम्पीटेंसी बेस्ड प्रश्नों का लक्ष्य, शिक्षा बोर्ड का विशेष मिशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > 50% कम्पीटेंसी बेस्ड प्रश्नों का लक्ष्य, शिक्षा बोर्ड का विशेष मिशन
educationhimachal

50% कम्पीटेंसी बेस्ड प्रश्नों का लक्ष्य, शिक्षा बोर्ड का विशेष मिशन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/14 at 7:14 PM
Share

धर्मशाला, राहुल-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में मंगलवार से आर्ट्स विषयों के प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से लगभग 100 विषय विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार कम्पीटेंसी बेस्ड प्रश्न पत्र लागू किए गए थे। इन प्रश्न पत्रों का विश्लेषण एक प्रोफेशनल एजेंसी से करवाया गया, जिसमें पाया गया कि आर्ट्स विषयों के पेपर्स में अभी भी कई खामियां बनी हुई हैं। जबकि कॉमर्स, साइंस और अन्य विषयों के प्रश्न पत्र अपेक्षित स्तर के पाए गए।इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए बोर्ड ने आर्ट्स विषयों पर केंद्रित यह विशेष कार्यशाला आयोजित की है। प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली और ‘परख’ जैसी संस्थाओं से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य आर्ट्स विषयों के प्रश्न पत्रों को कम्पीटेंसी बेस्ड पैटर्न के अनुरूप बनाना है। जब तक प्रश्न पत्रों में 50 प्रतिशत तक कम्पीटेंसी बेस्ड प्रश्न शामिल नहीं हो जाते, तब तक इस तरह के प्रशिक्षण सत्र लगातार जारी रहेंगे।उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग जिला स्तर पर भी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। हाल ही में कांगड़ा जिले में एक महीने तक रोजाना शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बोर्ड के पास 70 से 100 मास्टर ट्रेनर उपलब्ध हैं, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रारूपों में प्रशिक्षण दे रहे हैं।डॉ. शर्मा ने कहा कि बोर्ड का लक्ष्य है कि प्रत्येक शिक्षक को फर्स्ट हैंड ट्रेनिंग प्राप्त हो और प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा सके।

 

 

TAGGED: Dharamshala Education Board
Chandrika October 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर जिले की दस पंचायतों को आपदा बचाव किट्स वितरित
Next Article सीएम के ब्रिटिश संसद में संबोधन के झूठे दावे पर बवाल, जयराम ठाकुर ने खोली पोल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?