मंडी/परी शर्मा – 24 सितंबर को मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा युवा मोर्चा की होने जा रही युवा विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी की रैली में पूरे हिमाचल से 1 लाख युवाओं को जुटाने का लक्ष्य भाजयुमों ने रखा है और युवा शक्ति हिमाचल में रिवाज बदलेंगी, भाजपा का कमल हिमाचल में फिर खिलाएंगी।सुरेश कश्यप ने कहा कि युवा संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी क्योंकि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भारत में मोर्चा की रैली में शामिल होगा। इस रैली को सफल बनाने के लिए 14 कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में एक लाख युवा हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का संगठनात्मक ढांचा अच्छा है, जहां 7792 बूथों पर भाजयुमो के 20 युवा सदस्य हैं। पूरे प्रदेश से युवा शक्ति इस रैली में भाग लेने जा रही है और इस बार हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए संकल्पित है।
उन्ही चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा जो जितने की क्षमता रखते है
विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि टिकट किसको मिलेगा किसको नही यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। इतना तय है कि उन्ही चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा जो जितने की क्षमता रखते है। वही भाजपा विधायक अनिल शर्मा को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कश्यप ने कहा कि अब चुनाव का समय है और देखा जाएगा की पार्टी किसको टिकट देगी लेकिन अनिल शर्मा भाजपा के विधायक है।
हमारे ही समय में महंगाई नही हुई
सुरेश कश्यप ने मंहगाई पर बोलते हुए कहा कि ऐसा नही है हमारे ही समय में महंगाई हुई है। मंहगाई पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास किया है और यह प्रयास जारी भी है। एक दम से मंहगाई कम हो जाए ये संभव नही है।
