मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू – देव महाकुंभ दशहरा पर्व के लिए ढालपुर सहित नगर परिषद के सभी 11 वार्ड चकाचक होंगें। यह बात बुधवार को नगर परिषद की बैठक के बाद नप अध्यक्ष गोपालकृष्ण महंत ने कही। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद सजग है और 200 सफाई कर्मचारी बाहर से बुलाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी एक सप्ताह पहले आएंगे और ढालपुर मैदान के अलावा नगर परिषद के सभी 11 वार्डों की सफाई करेंगें। उन्होंने कहा कि देवता के स्थानों को भी तैयार किया जाएगा और रघुनाथ जी की रथयात्रा के रास्तों को भी सुंदर साफ सुथरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा कमेटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और दशहरा पर्व को कामयाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व के दौरान भी दुकानदारों को गिला कचरे के लिए बैग दिए जाएंगे और सूखे कचरे के लिए 300 किलटे लगेंगे। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी बेहतर काम करेंगे उन्हें इनाम भी दिया जाएगा।
