मंडी : धर्मवीर – शुक्रवार तड़के मंडी जिला के चैलचौक- जंजैहली मार्ग पर जुलाह के पास टैक्सी खाई में गिरने से चालक की मौ+त हो गई है।बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक मंडी से सवारियां छोड़कर चैलचौक होते हुए मनाली की ओर जा रहा था। कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मण्डी से मनाली जा रही आल्टो टैक्सी कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास आज सुबह 5 बजे 100 फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में टैक्सी चालक भूपेंद्र (26) पुत्र अनंत राम वार्ड नम्बर 9 सीउनी धार गाँव नथान जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों सोम डट, सुरेंद्र, फतेह सिंह व अन्य लोगो ने कार के गिरने का धमाका सुना व चालक की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को कार से बाहर निकाला व 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल गोहर पहुँचाया। लेकिन गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर गोहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हा+दसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जा रही है। गोहर थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने घटना की पुष्टि की है।
