अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश भर में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्य पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद नजर रखे हुए हैं और आपातकालीन स्थिति में लोगों को हर संभव मदद मुहैया करवाने के भी उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं। यह बात हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने कही। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के बावजूद स्वयं उपस्थित होकर करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार का सहयोग करने की अपील भी की।
हमीरपुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान मिली करोड़ों की सौगातों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो दिन हमीरपुर प्रवास के दौरान सलासी में 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय, उठाऊ जलापूर्ति योजना हमीरपुर के तहत 15 करोड़ रुपये से जल स्रोत का उन्नयन और 11.36 करोड़ रुपये से कुढ़ार- मस्याना सड़क के विस्तारीकरण की आधारशिला रखी। इसके साथ ही खटवीं 3.93 करोड़ रुपये के पुल का उद्घाटन किया।
हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल, अणु में हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटिड (एचपीपीसीएल) के सौर कार्यालय, 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित युद्ध स्मारक हमीरपुर की आधारशिला रखी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज हमीरपुर की कैंटीन का उद्घाटन, राजस्व कर्मचारी कॉलोनी का शिलान्यास, भगोट से फाफ़न सड़क का शिलान्यास और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्विद्यालय के शैक्षणिक का लोकार्पण कर हमीरपुर वासियों को करोड़ों की सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा को सरकार बनने के छह माह के भीतर ही मिली इन सौगातों से हमीरपुर का चहुमुखी विकास हुआ हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री के इस दौरे व करोड़ों कि सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त किया हैं।
आपदा प्रबंधन पर जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आपदा प्रबंधन पर नजर रखे हुए हैं और रविवार देर रात तक उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हर स्थिति पर नजर रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आम जनता को परेशानी ना हो इसके लिए एहतियातन हर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं । जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी की जा रही एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें और नदी नालों के करीब आ जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन को लेकर संवेदनशील हैं और जनता को परेशानी ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं
