हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में टेलीमेडिसीन की सुविधा को शुरू कर दिया गया है।जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पहली मंजिल पर कमरा नंबर 106 को टेलीमेडिसीन रूम बनाया गया है।यहां पर चिकित्सक के लिए कंप्यूटर व स्पीकर की व्यवस्था की गई है।ई संजीवनी ऐप के माध्यम से मरीज व चिकित्सक के बीच वीडियो के माध्यम से बातचीत हो होगी।ऑनलाइन ही चिकित्सक मरीज को देख लेगा तथा परामर्श देगा।अस्पताल में रोजाना अलग-अलग बीमारी के चिकित्सक इस टेलीमेडिसीन रूम में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।मरीज दोपहर बाद दो से लेकर चार बजे तक चिकित्सकों से वीडियो के माध्यम से सीधी बात कर सकते हैं।हालांकि इसके लिए मरीज को ई संजीवनी ऐप डाउनलोड करनी होगी।यहां पर ही टेलीमेडिसीन के संदर्भ में सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
मरीज व चिकित्सक के बीच वीडियो के माध्यम से होगी बात
बताया जा रहा है कि ओपीडी में मेडिसीन,शल्य चिकित्सक, पंचकर्म विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेष की सेवाएं मिलेंगी।जो लोग अस्पताल नहीं आ पाते तथा अपने घर से ही चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहते हैं उनके लिए यह सुविधा अधिक लाभकारी होगी।जाहिर है कि यह सुविधा अभी चिकित्सकों के लिए भी नई है तथा समझने में कुछ समय लग जाएगा।जब सिस्टम पूरी तरह से समझ आ जाएगा तो व्यवस्था बिलकुल समूथ चल पड़ेगी।ई संजीवनी ऐप के माध्यम से ही लोग चिकित्सक से सीधा जुड़ेंगे।इस ऐप के माध्यम से डाक्टर और मरीज के बीच सीधा संवाद होगा।मरीज अपनी बीमारी बताकर चिकित्सक से परामर्श ले सकता है।यदि चिकित्सक को लगे की मरीज को अस्पताल आना चाहिए तो इसके बारे में भी बताया जाएगा।उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चिकित्सक यहां पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों के चिकित्सकों से लोग परामर्श ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि ई संजीवनी ऐप के माध्यम से चिकित्सक से सीधी बात हो जाएगी।उन्होंने कहा कि फील्ड के डाक्टर्ज की सेवाएं भी टेलीमेडिसीन रूम में ली जाएंगी।
