बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-झंडूता विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बलसीना के कथयून गांव में अवैध खैर कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है।वन माफिया बेखौफ होकर कीमती खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं,जबकि वन विभाग की तमाम कोशिशें बेअसर साबित हो रही हैं।हाल ही में स्थानीय लोगों की सूचना पर विभाग ने कार्रवाई की,लेकिन तब तक तीन से चार खैर के पेड़ काटे जा चुके थे।विभाग ने मौके से 35 पीस लकड़ी बरामद तो की,लेकिन किसी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रहा।
पहले भी इस इलाके में हुआ अवैध कटान
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में अवैध कटान हुआ हो।इससे पहले भी वन माफिया यहां सक्रिय रहे.वन विभाग ने गश्त बढ़ाने का दावा किया था, लेकिन वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दोबारा हैं।वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।वन विभाग के डीएफओ संजीव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और अवैध रूप से काटी गई लकड़ी बरामद कर ली गई है।साथ ही,विभाग ने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ा दी है,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।अवैध खैर कटान न सिर्फ पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहा है,बल्कि इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए,तो वन माफिया और अधिक सक्रिय हो जाएंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि वन विभाग इन माफियाओं पर कब तक नकेल कसता है या फिर जंगलों की यह लूट यूं ही जारी रहेगी।
