नूरपुर :संजीव महाजन (TSN)-भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कांगड़ा-चम्बा लोकसभा के सहप्रभारी राजीव भारद्वाज ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा ।उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने 14 महीनों के कार्यकाल में ही अपनी चमक खो दी।
लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का दावा
राजीव भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार द्वारा जारी गारंटियों में आज महिलाएं 1500 रुपये महीने का इंतजार कर रही है,किसान 100 रुपये लीटर दूध बेचने और 2 रुपये किलो गोबर बेचने के इंतजार में है,युवा स्टार्टअप योजना में रोजगार पाने के सपना देख रहा है, वहीं 300 यूनिट बिजली फ्री देने की गारन्टी भी धरातल से कोसों दूर है।उन्होंने मौजूदा सरकार पर जुबानी ह+मला बोलते हुए कहा कि यह सरकार 14 महीनों में 14000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।उन्होंने कहा कि कर्ज लेना कोई गुनाह नहीं लेकिन उस कर्ज से कौन से विकासकार्यों को अंजाम दिया गया वो भी धरातल पर दिखने चाहिए,लेकिन सरकार कोई ऐसा काम नही कर पाई, जिससे कर्ज लेने की सार्थकता सिद्ध हो। राजीव भारद्वाज ने
बताया कि लगातार कर्ज लेने और सरकार और संगठन के बीच तल्ख़ी में यह सरकार अपने ही बोझ के नीचे दब जाएगी। आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह असंतुष्ट है, जिसका परिणाम लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह सजग है और प्रदेश की चारों की चारों सीटों पर पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।
