नालागढ़ (जगत सिंह): नालागढ़ के तहत गुरुकुंड गौशाला में हुए हमले मामले में अब आरोपी पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि वह गुरुकुण्ड गौशाला में किसी पर हमला करने के लिए नहीं गए थे और गुरुकुल गौशाला के पूर्व अध्यक्ष अभिनंदन जैन व सूरज अशकू कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ गौशाला में अपने प्रधान पद से इस्तीफा देने के लिए गए थे।
वह जैसे ही वह अपने भाषण देने से फ्री हुए तो सूरज के साथ गौशाला में एकत्रित लोगों ने बदसलूकी शुरू कर दी और उसे जातिसूचक शब्द कहकर हमला शुरू कर दिया। उसके बाद इन पांचों के साथ वहां पर जमकर मारपीट की गई। जाति सूचक शब्द कहकर गाली गलौज भी किया गया। उसके बाद जब यह सभी रात को नालागढ़ आए तो नालागढ़ पुलिस थाना के बाहर भी इनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की भी उन लोगों द्वारा धमकियां दी जा रही है।
पुलिस थाना नालागढ़ में दी शिकायत
इन सभी लोगों ने पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत देकर इनके साथ हुई मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
