By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा ने नाराज ST मोर्चा उपाध्‍यक्ष विपिन नैहरिया आजाद चुनाव में उतरे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > भाजपा ने नाराज ST मोर्चा उपाध्‍यक्ष विपिन नैहरिया आजाद चुनाव में उतरे
electionhimachalpolitical

भाजपा ने नाराज ST मोर्चा उपाध्‍यक्ष विपिन नैहरिया आजाद चुनाव में उतरे

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/25 at 4:56 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद से ही भाजपा के क़ई नेता टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे हैं। नाराज नेताओं में एक नाम विपिन नैहरिया का भी नाम शामिल हैं। भाजपा हाई कमान की ओर से राकेश चौधरी को टिकट देने से नाराज भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नेहरिया ने नामांकन के आखिरी दिन आज मंगलवार को आजाद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले विपिन नेहरिया के समर्थक धर्मशाला के पुलिस मैदान में इकट्ठे हुए और पुलिस मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इस रैली के दौरान विपिन नेहरिया ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की नींद भी हराम कर दी। विपिन नेहरिया के कहा कि चुनाव को जिस तरह से लड़ा जाता है उसी तरह से वह यह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता का सहयोग उन्हें मिल रहा है निश्चित रूप से वह विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जितनी भी समितियां ओर जितने भी कार्यकर्ता उनके साथ जुडेंगे उन सभी की आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिम्मेवारी तय की जाएगी।

उन्होंने धर्मशाला की जनता से अपील करते हुए कहा कि धर्मशाला की प्रबुद्ध जनता सही विकल्प को चुने व सभी प्रत्याक्षियों को देखकर व सोच समझ कर अपना मतदान करें। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने आजाद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके उपरांत एक कोर कमेटी का गठन किया जाएगा। उस कोर कमेटी में बैठकर यह तय किया जाएगा कि कौन से ऐसे मुद्दे है जो आज भी धर्मशाला में अधूरे है। उन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर लोगों के बीच में जाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक बहुत बड़ा संगठन है लेकिन टिकट आबंटन को लेकर जो धर्मशाला में हुआ है उसको देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि धर्मशाला से भाजपा का संगठन गायब है। उन्होंने कहा कि संगठन कि बात तब की जा सकती है जब संगठन भी कार्यकर्ता की बात को सुने और समझे। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2004 से भाजपा पार्टी के साथ जुड़े थे तब से लेकर अभी तक पार्टी का ही काम किया फिर किस लिए भाजपा संगठन ने एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया जिसका सभी लोग विरोध कर रहे है।

TAGGED: BJP ST Morcha, independent election, Vice President, Vipin Naiharia
admin October 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP की जीत पर सतपाल सत्ती को मिलेगा बड़ा पद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिए संकेत
Next Article कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी ने भरा नामांकन, रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?