चम्बा : मंजूर पठान (TSN)-पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने प्रदेश सरकार के बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने निवास स्थान जंद्रीघाट में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के इस बजट को ऐतिहासिक बताया है.उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लोगों के हितों को देखते हुए यह बजट पेश किया है. उन्होंने कहा है कि चुनिंदा प्रतिनिधियों से लेकर आम जन मानस तक राहत पहुंचाने का कार्य इस बजट के माध्यम से किया गया है.
आशा कुमारी ने कहा कि सरकार सड़क स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार को लेकर लगातार प्रयास कर रही है और कई विभागों के माध्यम से भर्तियां भी शुरू की गई है और उन्हें अमली जामा पहनाया जा रहा है. आशा कुमारी ने बताया है कि जिस तरह से मनरेगा में मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर ₹300 की है, उसे काफी राहत मिली है. हालांकि सरकार अपनी गर्ंटियो के ऊपर भी कार्य कर रही है।वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है और इस बजट से प्रदेश के लोगों को राहत मिलेगी.आशा कुमारी ने बताया है कि जिस तरह से रोजगार को लेकर सरकार ने भर्तियां शुरू करी हैं और उसे अमली जामा पहनाया जा रहा है. जिससे बेरोजगारी में भी कमी आएगी इसके साथ ही कई ऐसे कार्य को लेकर सरकार ने बजट में घोषणा की है जिससे प्रदेश को राहत मिलेगी।
