By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी से सदन में हंगामा..विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी से सदन में हंगामा..विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट
himachalpolitical

बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी से सदन में हंगामा..विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/21 at 3:04 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)-विपक्ष ने आज बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. वहीं सदन के भीतर भी विपक्ष ने अपने तल्ख़ तेवर दिखाए. प्रश्नकाल के दौरान बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर हमला बोला। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सदन में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को लेकर प्रश्न पूछा था, जिसका संतोष जनक जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।

बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्य को सरकार जानबूझकर लटका रही

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्य को सरकार जानबूझकर लटकाने का काम कर रही है. जबकि पुर्व सरकार की कड़ी मेहनत के बाद प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क की सौगात मिली है। प्रॉजेक्ट के निर्माण से प्रदेश की इकोनॉमिक स्थिति में बदलाव होगा और बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा लेकिन सरकार प्रोजेक्ट के काम को रोकने का प्रयास नहीं कर रही है जो सहनीय नहीं है।वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि नौकरियों को लेकर सीएम सुक्खू ने बीते कल सदन में झूठ बोला था जिसको लेकर आज सदन में कांग्रेस का मेनिफेस्टो रखा गया,जिसमें साफ़ लिखा गया था कि सरकार बनने पर कांग्रेस पहली ही कैबिनेट मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरी देगी और पांच साल में पांच लाख रोजगार दिए जायेंगे लेकिन अब मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस ने ऐसा कहीं नहीं बोला है। मेनिफेस्टो अलग है और दस गारंटी अलग है। कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर सत्ता हासिल की और अब झूठ के सहारे सरकार चला रहे हैं, लेकिन जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है विपक्ष जनता की आवाज को बुलंद कर रहा है।

उद्योग मंत्री ने दिया ये जवाब

हालांकि प्रश्न के जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने कहा प्रोजेक्ट में पारदर्शिता से काम हो रहा है और भारत सरकार की गाइडलाइन से काम चल रहा है।मुख्यमंत्री ने भी कहा कि प्रॉजेक्ट को बंद करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है, लेकिन प्रोजेक्ट के काम में समय लगेगा।प्रोजेक्ट को हिमाचल की शर्तों के अनुरूप आगे ले जाया जाएगा।जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाज़ी की सदन से वॉकआउट कर दिया।

TAGGED: opposition walkout, Shimla vidhan sabha
Chandrika February 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया बजट… सरकार अपनी गारंटीयो पर भी कर रही काम -आशा कुमारी
Next Article सोलन में आयोजित होगा राज्य स्तरीय मिलेट्स मेला,खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारियां की पूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा

Ago

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?