शिमला : कमल भारद्वाज- हिमाचल प्रदेश में पर्यटन समर सीजन 15 अप्रैल से शूरू होता है , लेकिन सीजन शूरू होने से पहले ही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पर्यटकों से गुलज़ार हो गई है। लंबे समय के बाद वीकेंड के दिन राजधानी शिमला में पर्यटकों का हुजूक देखने को मिला।
राजधानी शिमला के लक्कड़ बाज़ार शेरे पंजाब और लोअर बाज़ार में सैलानी घूमते फिरते शोपिंग करते और हिमचली व्यंजनों को चखते नज़र आ रहे है। पहाड़ो की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पर्यटक घुड़सवारी करते और सॉफ्टी का आनंद लेते दिखाई दिए। साथ ही शिमला की यादों को अपने मोबाइल फोन और कैमरों में कैद करके ले जा रहे है। पिछले कई दिनों से राजधानी शिमला में जमकर बारिश हो रही थी , लेकिन रविवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। धूप खिलने से बारिश से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन मौसम विभाग ने सात तारीक तक येलो अलर्ट बताया है। मौसम के बदले बदले मिजाज के बीच पर्यटक भारी संख्या में शिमला की ओर खिंचे चले आ रहे है क्यूंकि राजधानी का मौसम जादूगर है । मिनटों में रंग बदलता है और इसी मौसम के पर्यटक दीवाने है , जब शिमला में बारिश होती है तो पूरी राजधानी धुंध की आगोश में आ जाती है । ऐसा लगता है कि जन्नत धरती पर उतर आई हो।
वहीं दिल्ली पंजाब वेस्ट बेंगौल से आए पर्यटकों का कहना है कि इस दौड़ भाग भरी दुनिया में जब मानसिक तनाव होने लगता है और शांति चाहिए होती है हम पहाड़ों की ओर चल देते है । क्यूंकि यहां पर हर प्रकार के तनावों से मुक्ति मिलती है और मन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और अनंत शांति मिलती है।
