बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर व मंडी जिला की सीमा के साथ सटे गांव बलोह में एक कार सतलुज नदी में जा गिरी है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में दो से तीन लोग सवार थे।
देर रात हुए इस हादसे के बाद सुबह के समय स्थानीय लोगों की भी भीड़ लग गई ।उधर गाड़ी में सवार लोगों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। लेकिन बीच में ही सड़क हादसा हो गया। पैराफिट को तोड़ते हुए गाड़ी सतलुज में गिर गई। वही, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा । जिसके चलते अब इस मामले को लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की गई है। बता दें कि बलों गांव फोरलेन से सटा हुआ है और सतलुज नदी साथ ही बहती है। वहीं इस मामले की जांच जारी है।
