सोलन : योगेश शर्मा – सोलन शहर के ओल्ड डीसी आफिस के पास उस समय एक बड़ा हा+दसा होने से टल गया, जब रेलवे रोड़ पर एक गाड़ी पार्क होते हुए अचानक अनियंत्रित होकर ढंगे से साथ बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग के सरियों पर जा गिरी । गाड़ी में दो युवक सवार थे,जिन्हें मौके पर मौजूद लोगो ने सुरक्षित बाहर निकाला है।
जानकारी के मुताबिक शहर के ओल्ड डीसी ऑफिस के पास रेलवे रोड पर एक गाड़ी पार्क हो रही थी । जिसमें 2 युवक सवार थे अचानक गाड़ी को पार्किंग में लगाते हुए गाड़ी चला रहे युवक द्वारा उसे बेक किया जा रहा था,जैसे ही डंगे के साथ गाड़ी पहुंची तो अनियंत्रित होकर वह नीचे निर्माणाधीन बिल्डिंग के सरियों पर जा गिरी।
गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार दोनों युवकों को कोई भी छोटे नहीं आई है । प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि गाड़ी में 2 युवक सवार थे और गाड़ी पार्क होते हुए 2 बार पलटी है । युवकों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है, फिलहाल दोनों पूरी तरह से सुरक्षित है।
