बीबीएन : जगत सिंह- नालागढ़ के तहत पहाड़ी हल्के रामशहर के चलोनी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है । नालागढ़ से एक बरेज्जा कार में सवार होकर 5 लोग अपने घर सौर की ओर जा रहे थे । जैसे ही वे चलोनी गांव के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी के आगे एक जानवर आ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में चालक समेत दो को आई हल्की चोटें
हादसे में कार में सवार तीन स्कूली छात्राएं और एक चालक और एक अन्य युवक सवार था आसपास के लोगों की मदद से पांचों को रामशहर सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। जिनमें से 2 छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नालागढ़ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि 3 को हल्की चोटें आई है, जिनका राम शहर में इलाज चल रहा है । फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस थाना रामशहर में सूचना प्राप्त हुई थी । जिसको लेकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से पांच घायलों को रामशहर अस्पताल लाया गया , जहां से 2 छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नालागढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है । उन्होंने पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार के 200 फीट गहरी में गिरने का कारण कार के आगे एक जानवर आने से यह हादसा पेश आया है । उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
