By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी से पंडोह तक फोरलेन के निर्माण में लगी कंपनी को रात के समय ही करना होगा काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी से पंडोह तक फोरलेन के निर्माण में लगी कंपनी को रात के समय ही करना होगा काम
himachalNews

मंडी से पंडोह तक फोरलेन के निर्माण में लगी कंपनी को रात के समय ही करना होगा काम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/16 at 4:25 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- फोरलेन के तहत मंडी से पंडोह तक बन रहे पैच के लिए अब नेशनल हाईवे को दिन के समय बंद नहीं रखा जाएगा। फोरलेन निर्माण में लगी केएमसी कंपनी को अब रात के समय ही कटिंग का कार्य करना होगा। यह निर्णय पंडोह के पास बनाये गए लिंक रोड़ की टारिंग के चलते लिया गया है ।टारिंग का यह काम भी लोक निर्माण विभाग द्वारा रात के समय किया जा रहा है। जिसके लिए इस नेशनल हाईवे को 5 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रखा जा रहा है। इसी 5 घंटे की ब्रेक के दौरान केएमसी कंपनी को भी काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने दी।

बता दें कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर पंडोह से कैंची मोड़ तक बनाये गए वैकलिपक मार्ग की कटिंग के बाद टारिंग के बाद दोतरफा ट्रैफिक के लिए बहाल हो गया है। लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बड़े बड़े वाहन एक साथ क्रॉस नहीं हो सकते हैं। यहां से फिलहाल छोटे चार पहिया वाहन व एक बडे चार पहिया वाहन के साथ छोटा वाहन एक साथ क्रॉस कर सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि कीरतपुर मनाली फोरलेन के तहत मंडी से पंडोह तक बन रहे पैच के लिए पहले दिन के समय नेशनल हाईवे बंद रखा जा रहा था। फोरलेन निर्माणाधीन कंपनी को अब रात के समय ही अपना काम करना होगा।

लिंक रोड़ की टारिंग के चलते, 5 घन्टे किया जा रहा एनएच को बंद

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद ने बताया की पंडोह डेम वैकल्पिक मार्ग को पक्का करने का कार्य अब युद्धस्तर पर चला हुआ हैं। कुछ दिन पहले की गई कटिंग से इस मार्ग को लगभग छोटे चार पहिया वाहनों के लिए डबल लेन कर दिया गया है। जबकि बड़ी गाड़ियों को डबल लेन यहां से चलाना मुश्किल है। इस वैकल्पिक मार्ग की लंबाई लगभग साढ़े चार किलोमीटर है। इसे अब पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पक्का किया जा रहा है। इस मार्ग पर अब तारकोल बिछाने का कार्य किया जाना है। जिसके लिए विभाग ने 15 दिन का समय मांगा हैं । जिसके चलते रात को 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक 28 अक्टूबर तक यह वैकल्पिक मार्ग बंद रहेगा। उन्होंने छोटे वाहन चालकों से रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक कुल्लू कटौला मार्ग से जाने की अपील की है।
चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर बीती 13 अगस्त को भारी बरसात के कारण पंडोह डेम के पास केंची मोड़ हाइवे टूट गया था। जिस कारण पंडोह डेम से केंची मोड़ तक एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इसी मार्ग से कुल्लु से मंडी व मंडी से कुल्लु की ओर गाड़ियों को भेजा जा रहा है।

TAGGED: Mandi to pandoh fourlane
Chandrika October 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हो रहा हिमपात… शिमला में झमाझम बरसे बादल
Next Article शिमला के नाभा में युवा कला केंद्र पिछले 50 वर्षों से कर रहा है रामलीला का मंचन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?