शिमला : कमल भारद्वाज (TNS)- युवा कला केंद्र नाभा स्टेज के जीर्णोद्वार का उद्घाटन महापौर सुरेंद्र चौहान द्वारा गौरव शर्मा चैयरमैन युवा कला केंद्र की अध्यक्षता में किया गया। बता दें कि क्लब पिछले 50 वर्षो से नाभा में रामलीला का मंचन कर रहा है ।
युवा कला केंद्र के चेयरमैन गौरव शर्मा ने कहा कि सभी युवा कलाकार स्वेच्छा से अपना अपना रोल करते है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के आभारी है की उन्होंने कल्ब को पुनः एक बार बिलकुल नया रूप दीया है और कलाकारों को प्रोत्साहित किया है।रामलीला के आरंभ में आरती के साथ श्रवण लीला का मंचन किया गया, जिसको दर्शको ने खूब सराहा। गौरव शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में क्लब अन्य कई कार्यक्रम करवाने की तैयारी कर रहा है । वही महापौर सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि बहुत वर्षो से नाभा में रामलीला चलती आ रही थीं, कोरोना की वजह से रुक गयी थी ।जिसे फिर से शुरु किया गया है। क्युंकि युवा पीढ़ी धीरे धीरे अपनी संस्कृति को भूल रही है, इसलिए इस मंच के माध्यम से युवाओं को संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहिए। वही पंडित शशि पाल का कहना है कि ये जो रामलीला का मंचन हो रहा है इसी के द्वारा ही हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाया जाता है । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और अपनी सभ्यता को आगे बढ़ाए ओर इस आयोजन से संस्कृति को बढ़ावा मिले।
