By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर
himachal

कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/08/09 at 2:50 PM
Share

आरविंदर सिंह , हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य संसद को सुचारू रूप से चलने से रोकना रह गया है। उन्होंने विपक्ष के E20 पेट्रोल के मुद्दे पर चर्चा की मांग को भी राजनीतिक विरोध करार दिया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पहले नीट के मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई, जिस पर चर्चा कराई गई। इसके बाद संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई और वह भी पूरी कर दी गई। इसके बावजूद विपक्ष लगातार नए मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय संसद की कार्यवाही को बाधित करना है।

E20 पेट्रोल के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर विदेशी ताकतों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी उसके नेता पेट्रोल में एथेनॉल के मिश्रण की वकालत करते रहे हैं, लेकिन अब वही इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि एथेनॉल उत्पादन से किसानों को आर्थिक लाभ मिलना था। उन्होंने दावा किया कि नीट परीक्षा के राष्ट्रीयकरण से देशभर के विद्यार्थियों को लाभ मिला है।

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम पर भी अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने कार्यक्रम को फ्लॉप बताते हुए कहा कि वहां युवाओं और छात्रों की अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी और कांग्रेस कार्यकर्ता ही अधिक नजर आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को मंच नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री आवास की जमीन पर जरूर लेट गए। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है।

Karuna August 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई हरियाली तीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई हरियाली तीज

Ago

चिंतपूर्णी में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; श्रद्धालु और दुकानदार परेशान

Ago

पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भड़की भाजपा, हरोली थाने का घेराव

Ago

बेरागढ़ में निजी बस सड़क से पलटी, तीन लोगों की मौत की सूचना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?