बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में तेज बारिश के कारण तबाही हुई है । एक के बाद एक पुल और छोटी छोटी पुलिया तेज बारिश के बहाव में बहती हुई नजर आ रही है ।
बता दें कि मामला भटौली कला पंचायत के कुंजा हल गांव का है, जहां पर एक जगह कबाड़ एकत्रित होने के कारण बारिश का पानी पुलिया के पास भारी मात्रा में एकत्रित हो गया । इसके बाद बारिश के पानी ने बहाव बदलकर पुलिया की ओर किया तो देखते ही देखते पुलिया भी पानी के साथ बह गई । अब ग्रामीणों का देश दुनिया से संपर्क टूट चुका है और अब लोग इस पुलिया के जल्द निर्माण करने की सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
