बिलासपुर :सुभाष ठाकुर – भारी बरसात के चलते हिमाचल प्रदेश के विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी को जोड़ने वाला भाखड़ा नंगल देवी मार्ग भी भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है । इस सड़क पर भी जगह-जगह पत्थर और मलवा गिरा है । हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मार्ग को बाहल करने के लिए जेसीबी मशीनें एवं लेबर सड़कों पर तैनात कर दी है ।
भाखड़ा नंगल डैम जाने वाले श्रद्धालुओं को बाया आनंदपुर साहिब होकर भेजा जा रहा है । अभी तक रोड पूरी तरह से बाहल नहीं हो पाया है । लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि गत रात से ही सड़क पर मलबा गिरना शुरू हो गया था । पत्थर और मलवा लगातार जगह-जगह गिर रहा है । जिससे लोक निर्माण विभाग को सड़क खोलने में समय लग रहा है, लेकिन विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी मशीन और कर्मचारी तैनात करके मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है ।
