हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के टी आर डीएवी स्कूल कांगू के छात्र अभिनव राणा ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया.
पीएम मोदी से अभिनव ने पूछा कि किस तरह से छात्र परीक्षाओं में अपने तनाव को दूर कर सकते हैं और मोबाइल से किस प्रकार से अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।अभिनव राणा हिमाचल प्रदेश से एकमात्र छात्र थे,जिन्होंने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का मौका प्राप्त किया.इस उपलब्धि को लेकर जहां अभिनव राणा ने खुशी जताई वहीं स्कूल प्रशासन भी काफी ज्यादा उत्साहित दिखा.
पीएम से मिले मार्गदर्शन को जिंदगी में करेंगे प्रयोग
प्रधान मंत्री ने अभिनव के सवाल के जवाब में कहा की हर चीज की अति बहुत गलत बात है। एक समय तक किसी चीज का उपयोग किया जाए तो वह वरदान साबित होती है। उन्होंने कहा की मोबाइल भी एक साधन है,अपना ज्ञान बढ़ाने का लेकिन, इसका उपयोग हद से ज्यादा खतरनाक हो सकता है।पीएम से बातचीत के बाद अभिनव राणा ने कहा की प्रधान मंत्री से जो उन्हें मार्ग दर्शन मिला है,उसे वे जीवन में उतारकर आगे बढ़ेंगे और आज जो उन्हें खुशी मिली है, उसे वे शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं।प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने कहा की प्रधान मंत्री के इस परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से उन्हें बहुत उत्साह महसूस हो रहा है ।
