By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा जिला के नूरपुर में आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव कार्यों में जुटी आपदा प्रबंधन की टीम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांगड़ा जिला के नूरपुर में आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव कार्यों में जुटी आपदा प्रबंधन की टीम
himachalNews

कांगड़ा जिला के नूरपुर में आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव कार्यों में जुटी आपदा प्रबंधन की टीम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/09 at 12:11 AM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर: आपदा प्रबंधन पर प्रदेश भर में करवाई गई मेगा माॅक ड्रिल के तहत कांगड़ा जिला के नूरपुर में भी आग से बचाव व राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। फायर माॅक ड्रिल के दौरान स्थानीय अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने पर बचाव व राहत कार्यों को अंजाम दिया गया। जैसे ही आग लगने की सूचना प्राप्त हुई वैसे ही पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों- कर्मचारियों की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
सुबह करीब दस बजे जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, कुछ ही मिनटों  में आपदा प्रबंधन की सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गईं ओर कुछ ही समय में आग पर काबू पा कर राहत व बचाव कार्य को अंजाम दिया गया। इसके बाद दमकल विभाग के कंपनी कमांडर दिलेर पठानिया व उनकी टीम की ओर से आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। उनके ओर से एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर कपड़ा काे पानी से गिला कर उससे सिलेंडर की आग बुझाने का तरीका बताया गया। इसके साथ ही बिजली से लगी आग को बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग करने बारे बताया गया।
एसडीएम गुरसिमर ने बताया कि इस फायर मॉक ड्रिल के दौरान बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। अस्पताल के वार्ड न. 208 में आग लगने पर इस पर काबू पाने के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जो लोग घायल हुए उन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया, जबकि गंभीर घायलों को दूसरे अस्पतालों के लिए एम्बुलेंस के जरिए ले जाया गया। उन्होंनेे कहा कि इस फायर मॉक ड्रिल का मकसद सभी विभागों की ओर से आगजनी पर काबू पाने के लिए की गई तैयारियों का आंकलन करना हैं। उन्होंने सभी टीमों की ओर से उचित समय पर प्रतिक्रिया करने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दौरान जो कमियां उजागर हुई हैं, उन्हें आगे होने वाली मॉक ड्रिल में दुरूस्त किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि किसी भी आपदा के दौरान लोगों को अफरा-तफरी न मचा कर संयम से काम लेते हुए बचाव की समस्त प्रक्रियाओं को अपनाना चाहिए।
TAGGED: disaster, management, nurpur, operations, rescue, team
admin June 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रोमांचक सफर के लिए हो जाइए तैयार…लेह-दिल्ली रूट पर आज से बस सेवा शुरू
Next Article अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हमीरपुर शहर के युवाओं को स्पेशल स्क्रीनिंग से दिखाई द केरल स्टोरी फिल्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?