अरविंदर सिंह,हमीरपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हमीरपुर ने स्थानीय थिएटर में फ्री स्क्रीनिंग का इंतजाम कर युवाओं को द केरल स्टोरी फिल्म दिखाई। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग के संगठन मंत्री ध्रुपद मेहता सहित विभिन्न महाविद्यालय से आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हमीरपुर विभाग के संगठन मंत्री ध्रुपद मेहता ने कहा कि समाज से इस नई बीमारी को दूर करने की जरूरत हैं। ल+व जिहा+द के नाम पर युवाओं को गुमराह करने की समाज में कोशिश की जा रही है और इससे हम सभी को बचना होगा। युवा जागरुक होगा तो ऐसे मामले अपने आप खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को तभी रोका जा सकता है जब देश का युवा जागरूक होगा। इसी कड़ी में हमीरपुर के युवाओं के लिए द केरल स्टोरी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग थिएटर में रखी गई थी जिसे लगभग 200 लोगों ने इस फ़िल्म को देखा हैं।
