शिमला: हिमाचल प्रदेश में फिर से भूंकप के झटके महसूस किए गए है। शिमला जिला के कोटखाई में देर रात 2:40 पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई है,जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र रत्नाड़ी के समीप गोहाच में था। भूकंप की तीव्रता ज्यादा न होने से किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन कोटखाई में लोगों ने हल्के झटके महसूस किए, जिससे लोगों मे डर का माहौल बना हुआ है।
एक दिन पहले ही चंबा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि शिमला के कोटखाई में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए है लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि शिमला जिला में इससे पहले भी कई मर्तबा भूकंप के झटके लग चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सो किन्नौर,मंडी, चंबा में कम तीव्रता के भूकंप के झटकों के आने से लोगों में डर का माहौल है गनीमत यह है कि भूकंप कम तीव्रता होने के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हो रहा है
