शिमला : प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात भारी बारिश हुई है। इस बारिश से कई जगह नुकसान होने की खबरें सामने आ रही है। वहीं शिमला में भी बीती रात हुई भारी बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड ओर पेड़ गिर गए है। शिमला के हिमलैंड के समीप मूसलाधार बारिश से मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे है जिसके चलते गाड़ियों को नुकसान हुआ है और मुख्य सड़क भी अवरुद्ध हो गई है । फिलहाल छोटा शिमला और कसुम्पटी की ओर वाहनों की आवाजाही ठप्प पड़ी है ओर टूटीकंडी से हो कर वाहनों की आवजाही की जा रही है।
सड़क पर मलवा आने से पैदल भी चलना मुश्किल हो गया। सुबह खास कर स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ की चपेट में सड़क किनारे खड़ी की गई करीब 5
गाड़ियां मलवे में दब गई है। गनीमत यह रही कि जब पेड़ गिरे तो उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं फिलहाल मलवे ओर पेड़ों को हटाने के काम शुरू किया जा रहा है।
वहीं शिमला डीसी ऑफिस के समीप भी सड़क पर पेड़ आ गिरा है। बता दे शिमला शहर में देर रात से सुबह तक भारी बारिश हुई है और सुबह बारिश का दौर थम गया है लेकिन बारिश से नुकसान की घटनाएं अब सामने आ रही है।
