By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ट्रक ड्राइवर हड़ताल का मंडी में भी दिखने लगा असर..पैट्रोल डीजल के लिए फिलिंग स्टेशनों पर भारी भीड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ट्रक ड्राइवर हड़ताल का मंडी में भी दिखने लगा असर..पैट्रोल डीजल के लिए फिलिंग स्टेशनों पर भारी भीड़
himachalNews

ट्रक ड्राइवर हड़ताल का मंडी में भी दिखने लगा असर..पैट्रोल डीजल के लिए फिलिंग स्टेशनों पर भारी भीड़

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/02 at 2:40 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)- पूरे देश भर में यातायात कानून के विरोध में जारी ट्रक व बस चालकों की हड़ताल का अभी तक मंडी जिला में कोई खास असर तो नहीं दिखाई दे रहा, लेकिन यदि हड़ताल लंबी चली तो फिर असर आम लोगों तक जरूर पहुंचेगा। मौजूदा दौर में मंडी में पैट्रोल व डीजल के लिए लोगों में होड़ लगी हुई है जो कि मंगलवार शाम तक स्टॉक के हिसाब से खतम हो जाएगी।

ईंधन की कमी के चलते रास्ते से लौटे मनाली जा रहे पर्यटक

रिफिल स्टेशनों पर अब बहुत ही कम मात्रा में इंधन बचा है जो सभी को दिया जा रहा है। इसके साथ ही फिलिंग स्टेशनों पर लोगों व गाड़ियों की भीड़ बीते कल शाम से ही लगनी शुरू हो गई। कुछ लोग फिलिंग स्टेशन पर ही अपनी गाड़ी पार्क कर रात भर वहीं डटे रहे और सुबह पंप खुलते ही रिफिल करवाया। कुछ पर्यटक ऐसे भी हैं जो स्ट्राइक के बाद इंधन न मिलने के चलते मनाली भी नहीं पहुंच सके और बीच रास्ते से ही वापिस हो रहे हैं। मंडी में एक फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ने बताया कि हड़ताल की वजह से तेल की सप्लाई बाधित हुई है, जिसके कारण कुछ समय के बाद आम लोगों के लिए रिफिलिंग बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कल भी हड़ताल रही या फिर तीन दिनों से भी लंबी चली तो फिर निश्चित तौर पर पैट्रोल डीजल की आपूर्ती पूरी तरह से बंद हो जाएगी। वहीं इंधन न मिलने के चलते अधिकतर यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो जाएगी । जिसका सीधा असर आम लोगों, कर्मचारियों, स्कूल कालेज आदि में पढ़ने वाले बच्चों व अन्य पर होगा। वहीं इसके साथ ही मंडी में अनाज, दालों, तिलहन का स्टॉक पर्याप्त पड़ा हुआ है जो कि आने वाले पांच सात दिनों के लिए काफी है, लेकिन यदि हड़ताल लंबी चलती है तो फिर अनाज आदि की कमी भी मंडी में पड़ सकती है। वहीं फल और सब्जी भी आज बहुत कम मात्रा में मंडियों में पहुंची । लोगों की सरकार से यही मांग है कि जल्द इस मुद्दे को वार्ता कर सुलझाया जाए ताकि आने वाले समय में आम लोगों को बंद के गंभीर परिणाम न भुगतने पड़ें।

TAGGED: Mandi The effect of the truck drivers' strike
Chandrika January 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिव्यांगजन भी आसानी से कर पाएंगे बाबा बालक नाथ के दर्शन,मंदिर ट्रस्ट करेगा अलग रास्ते की व्यवस्था
Next Article इस कारण बिलासपुर के पेट्रोल पंपो पर लगी लंबे वाहनों की कतार… नहीं मिल रहा तेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?