बिलासपुर:सुभाष ठाकुर (TSN)- हिट एंड रन मामले में केंद्र सरकार ने हाल ही में कानूनी संशोधन किया है ।इस संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों ने हड़ताल कर दी है।हड़ताल का असर अब साफ तौर पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भी देखने को मिला रहा है ।
साल 2024 के दुसरे दिन सुबह सवेरे ही तमाम पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन और भीड़ देखी गयी । वहीं बिलासपुर में कुछ पैट्रोल पंप पर अब तेल मिलना बंद हो गया है। गाड़ी चालकों को अब एक से दो घंटे लाइनों में खड़े होकर काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है । कहीं पर तो पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे गाड़ी चालकों को खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। वहीं पंजाब से पर्यटको को लेकर आए चालक का कहना कि उन्हें तेल नहीं मिला ।बिलासपुर में तीन से चार पेट्रोल पंपों पर भी तेल नहीं मिल रहा है, सिर्फ एक पैट्रोल पंप है, जिस पर तेल मिल रहा है। मनाली लेकर जा रहें पर्यटको की एक गाड़ी के चालक ने कहा कि उन्हे काफी समस्याएं अब उठानी पड़ रही है ।
