ऊना :राकेश (TSN)- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम भी भगवान को मानने वाले लोग है और अयोध्या जरूर जाएंगे । यहीं नहीं हिमाचल का पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा । उप मुख्यमंत्री ने ईसपुर में स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे । उन्होंने कहा की यह मंदिर सभी लोगों की आस्थाओं व मान्यताओं का प्रतीक है, जिसके निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
शीतला माता मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र दिया जाएगा भव्य आकार
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है और इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले समय में यहां पर एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर से दमामियां सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस सड़क पर निर्मित होने वाली पुलियों व डंगों का निर्माण करने के भी निर्देश दिए।
चिंतपूर्णी में बनाया जाएगा रोपवे
पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि पूर्ण श्रद्धा के साथ मंदिर निर्माण कार्य करें ताकि आने वाले समय यह मंदिर लोगों के लिए भव्यता का प्रतीक बने। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न धार्मिकों स्थलों के साथ.साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए 45 बसे तथा अयोध्या के लिए 6 बसे चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का सौंर्दीयकरण तीव्रता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में रोपवे भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को हवनए यज्ञए प्रसाद व जागरण जैसी ऑनलाइन सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।
